विश्व में जब साहित्य से संबंधित किसी इवेंट की बात होती है तो वहां JLF (जयपुर लिटरेचर फेस्ट) का नाम जरूर लिया जाता है। इसकी वजह है महोत्सव की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और भव्यता। इस इवेंट में शरीक होने दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। बड़े-बड़े साहित्यकारों के सेशन रखे जाते हैं। विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होती है। किताबों का लोकार्पण होता है। साहित्य प्रेमियों को अपने पसंदीदा लेखकों से रूबरू होने का मौका भी मिलता है।
अभी हाल ही में इस इवेंट का 12वां संस्करण जयपुर स्थित डिग्गी पैलेस में समाप्त हुआ। हर साल की तरह इस साल भी महोत्सव में लोगों का ताँता लगा रहा। एक लाख से ज्यादा लोग इसके साक्षी बने। 500 से ज्यादा स्पीकर्स ने विभिन्न सत्र के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
आज हम आपके लिए उसी इवेंट की कुछ झलकियां लेकर आये हैं, उम्मीद है आपको पसंद आएगी।