गर्भावस्था का समय किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद पलों वाला होता है। महिलाओं को इसका पता जितनी जल्दी चलता है, सावधानियाँ बरतने के लिए उतना अधिक समय मिल जाता है। ऐसा कई बार देखा गया है कि महिलाओं को अपनी गर्भावस्था का देर से पता चलता है। ऐसी स्थिति में हम आपके लिए इससे संबंधित बहुत सी जानकारियाँ लेकर आए हैं। इसमें आप जान पायेंगे कि आप सही में प्रेग्नेंट हैं या नहीं, अगर हाँ तो इस दौरान क्या करना चाहिए। किन-किन कार्यों को करने से बचना चाहिए, क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा माँ के साथ-साथ पिता को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। कहने का ये मतलब है कि हर जरूरी, गैर जरूरी बातों का हिसाब-किताब। जिससे एक माँ को नफा-नुकसान हो सकता है।
तो फिर देर किस बात की? आइये आप और हम चलते हैं, एक ऐसे अनुभव के बारे में जानने जो संभवतः दुनिया का सबसे सुखद अनुभव होता है।